फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अग्रिम पंजीकरण में स्कूल ढुलमुल

अग्रिम पंजीकरण में स्कूल ढुलमुल

Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूल आनलाइन अग्रिम पंजीकरण के प्रति उदासीन बने हुए हैं। इस कारण अभी तक कक्षा नौ के 256 और कक्षा 11 के 112 स्कूलों ने पंजीकरण शुरू नहीं किया है। इस पर डीआईओएस की ओर से सख्त चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्तमान शिक्षा सत्र से कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण आनलाइन भरवाने की व्यवस्था की है। इसके लिए सभी स्कूल संचालकों को स्कूल का पासवर्ड आवंटित किया गया है। इस पासवर्ड के माध्यम से विद्यालयों को एक अक्तूबर तक आनलाइन पंजीकरण भरना है, मगर जिले में आनलाइन पंजीकरण में विद्यालय रुचि नहीं ले रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक कक्षा नौ के 256 और कक्षा 11 के 112 स्कूलों ने आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी यादव ने सख्त नाराजगी जताते हुए निर्धारित समय में अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के हाई स्कूल के फार्म 144 और इंटर के 80 स्कूलों ने ही जमा किए हैं। अन्य ने अभी तक फार्म जमा नहीं किए। इस पर डीआईओएस ने तत्काल फार्म जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आदेश में कहा कि यदि निर्धारित समय में फार्म न जमा हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed