{"_id":"37-149401","slug":"Hardoi-149401-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों का प्रदर्शन
Hardoi
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सहायक मंडल अभियंता प्रथम व द्वितीय पर भ्रष्टाचार और रेलवे कर्मियों की कई मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने धरना देकर प्रदर्शन किया। सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रेलवे कर्मियों ने नारेबाजी की। शाम को आंदोलित कर्मियों ने सहायक मंडल अभियंता प्रथम को ज्ञापन देकर निस्तारण का समय दिया है।
यूनियन ने रेलवे कर्मियों की कई मांगों को लेकर सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सहायक मंडल अभियंता के विरोध में नारेबाजी करते हुुए रेलवे कर्मियों ने उन पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। शाखा अध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि सहायक मंडल अभियंता प्रथम व द्वितीय तथा सेक्शन इंजीनियर (कार्य) हरदोई व बालामऊ के कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। कहा कि बालामऊ मेन लाइन व दो ब्रांच लाइनों का स्टेशन होने के बावजूद अभी तक सामुदायिक केंद्र नहीं है। जिसे स्वीकृत किया जाए। ट्रैक मैनों को एसीपी का भुगतान एसएसई (पीवे) संडीला, सफीपुर व बालामऊ के अधीन कराया जाए।
सफीपुर में क्लर्क की नियुक्ति, ट्रैक मैनों को यूनीफार्म तथा एसएसई पीवे संडीला के अंतर्गत ट्रैक मैनों को एसीपी का भुगतान कराया जाए। संडीला में टीआरटी क्वार्टरों और हरदोई में आवासों की मरम्मत कराने, संडीला में पानी की सप्लाई को जनरेटर लगवाने तथा रहिमाबाद पश्चिम केबिन की मरम्मत कराने की मांग की। शाखा सचिव अजय तिवारी ने कहा कि काकोरी से कौढ़ा तक दोनों केबिनों पर हैंडपाइप, बालामऊ में मालगोदाम, वाशिंग लाइन एवं सीतापुर साइट पर 12 घंटे विद्युत सप्लाई कराने और काकोरी से कौढ़ा तक शंटिंग मास्टर, टोकेन पोटर का आठ घंटे का रोस्टर तैयार किया जाए।
विज्ञापन
कर्मचारियों को संडीला, सफीपुर, बालामऊ एवं एसएसई कर्मियों को छठा वेतन दिया जाए। रेलवे कर्मियों ने मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। उधर, यूनियन ने रेलवे टिकट काउंटरों की संख्या में इजाफे की मांग की। हरदोई में टिकट व रिजर्वेशन काउंटर बढ़ाने के अतिरिक्त, बालामऊ व संडीला में टिकट व बुकिंग काउंटर अलग करने की मांग भी की गई।