{"_id":"37-141600","slug":"Hardoi-141600-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर कर्मियों पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर कर्मियों पर गाज
Hardoi
Updated Fri, 12 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास खंडों पर तैनात ब्लाक स्तरीय और लिपिक तो कार्यालयों से बिना बताए नदारद हो जाते हैं, पर जिले में तो ऐसे कई अधिकारी है, जिनको अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं है। विकास खंड संडीला में डीडीओ को निरीक्षण के दौरान तो कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
अवर अभियंता और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी समेत छह अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले। जिस पर डीडीओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। विकास खंडों पर रुकने की तमाम नसीहतों के बाद भी जिले में ब्लाक स्तरीय अफसरों, कर्मियों की कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही अफसर, कर्मी ब्लाक कार्यालयों पर एक बार आकर गायब हो जाते हैं, जबकि कई बार तो आते ही नहीं हैं। विकास खंड संडीला के ब्लाक कार्यालय पर भी अफसर, कर्मियों की यही स्थिति है और जब जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया तो पोल पट्टी खुल कर सामने आ गई।
निरीक्षण में क्षेत्र के जेई लघु सिंचाई मंसूर आलम और जेई ग्रामीण अभियंत्रण सेवा राजेंद्र सत्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रेमकुमार मिश्रा भी ब्लाक कार्यालय से बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित थे। इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता इजहारूल हक समेत ब्लाक के सहायक लेखाकार सच्चिदानंद और कनिष्ठ सहायक विकास चंद्र त्रिवेदी भी अनुपस्थित रहे। इस पर जिला विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई की। डीडीओ ने सभी अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को कठोर चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया और अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, जिला विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ब्लाक कार्यालय में साफ सफाई व्यवस्था की दयनीय स्थिति को देखकर काफी नाराजगी व्यक्त की। उन्हाेंने खंड विकास अधिकारी संडीला को निर्देश दिए कि ब्लाक कार्यालय और आसपास की साफ सफाई ढंग से कराएं अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।