फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बेकाबू बस ने रेलवे फाटक तोड़ा

बेकाबू बस ने रेलवे फाटक तोड़ा

Fri, 12 Jul 2013 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 12 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद से हरदोई की ओर आ रही तेज रफ्तार बस ने पिहानी रोड स्थित रेलवे क्रासिंग का फाटक तोड़ दिया। जब तक रेलकर्मी बस रोकने के लिए दौड़े तब तक चालक बस लेकर फरार हो गया। गेटमैन ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। इस पर बरेली से लखनऊ की ओर जा रही मुगलसराय एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस बस की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

बरेली से मुगलसराय जाने वाली 4308 मुगलसराय एक्सप्रेस गुरुवार की शाम करीब 8 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। सूचना पर गेटमैन ने पिहानी रोड स्थित रेलवे फाटक को बंद कर दिया था। इसी दौरान शाहाबाद से हरदोई की ओर तेज गति से आ रही प्राइवेट बस रेलवे फाटक को टक्कर मारती हुई नगर की ओर निकल गई। इससे रेलवे लाइन के दोनों ओर लगे फाटक टूट गए। हादसा देख गेटमैन के हाथ-पांव फू ल गए। उसने घटना की जानकारी तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी। मुगलसराय एक्सप्रेस को फाटक से पहले आउटर पर रोक दिया गया। करीब आधे घंटे बाद कासन देकर ट्रेन को निकाला गया। उधर, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की जानकारी देहात कोतवाली और शहर कोतवाली को दी गई लेकिन पुलिस बस की खोजबीन नहीं कर सकी। देहात कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर बस का सुराग लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया कि फाटक टूटने की सूचना मिली है। मौके पर आरपीएफ को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed