{"_id":"37-140835","slug":"Hardoi-140835-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर पीने के विवाद में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर पीने के विवाद में भिड़े
Hardoi
Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के मुन्ने मियां चौराहे पर शुक्रवार की दो पक्षों के युवकों ने बीयर पीकर जमकर हंगामा, गाली गलौज व हवाई फायरिंग की। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार करते हुए दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया।
कोतवाली शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर एक पक्ष के युवा बीयर पी रहे थे। उसमें से एक ने बीयर पीने के बाद हंगामा करना शुरू कर दिया और गाली गलौज करने लगा। इस पर वहां पर अन्य युवकों ने मना किया। इस बात को लेकर दोनोें पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई, जो गाली गलौज तक पहुंच गई। इसी बीच किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे हंगामा और बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोगों की तादाद बढ़ने लगी। इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस हंगामा करने वाले युवक को अपने साथ ले आई।
इस पर युवक के समर्थन में काफी लोग कोतवाली में एकत्रित हो गए। काफी देर रात तक हंगामा होता रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। शुक्रवार की देर रात तक विवाद जारी रहा। शनिवार को कुछ जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षोें को बुलाकर मामला शांत कर दिया। इस बाबत सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रात को मामले की जानकारी हुई थी। पंकज व हिमांशु नाम के युवक बीयर पीकर भिड़ गए थे। पुलिस ने दोनों को समझा मामला शांत करा दिया है।