फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नियुक्ति पत्र पाने को मशक्कत

नियुक्ति पत्र पाने को मशक्कत

Mon, 01 Jul 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 01 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों में अनुदेशक के रूप में नियुक्ति पत्र पाने को आवेदकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं कला वर्ग के आवेदकों की नियुक्ति में आईजीअी बांबे के डिप्लोमाधारक रोड़ा बन गए। परियोजना निदेशक के आदेश की भी अनदेखी हुई और सभी अनुदेशक सत्र के प्रथम दिन स्कूल नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके तहत आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिले में 1380 पदों पर चयन किया जाना था। जिसमें से काउंसिलिंग से अब तक 1,069 का चयन किया जा चुका है। शनिवार को शारीरिक शिक्षा के 460 के सापेक्ष 313 की सूची जारी कर दी गई। कार्य अनुभव के अंतर्गत 320 की सूची जारी हुई, जिसमें कंप्यूटर शिक्षा के 97, गृह शिल्प के 148, कृषि के 63 और उद्यान के 2 अनुदेशक शामिल हैं। जीआईसी में रविवार को अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र जारी करने को सात काउंटर बनाएं गए थे। जिनका प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी को बनाया गया था।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाने को सुबह से ही काउंटरों पर अनुदेशकों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह से शुरू हुआ नियुक्ति वितरण का कार्य शाम पांच बजे तक जारी रहा। उधर, आवेदकोें ने मनचाहा स्कूल पाने को काफी जोर आजमाइश की थी, पर कई लोगों को मनचाहा स्कूल नहीं मिल सका। इसी तरह कला वर्ग के लिए 446 आवेदकों का चयन वरीयता सूची पर किया गया था। उनके नियुक्ति पत्र में आईजीडी बांबे के डिप्लोमा धारक रोड़ा बन गए। हाईकोर्ट के निर्देश पर बांबे के आवेदकों को शामिल किया जाना था। जिसके लिए कला वर्ग की सूची को रोक लिया गया। अब आईजीडी बांबे के आवेदकों को मिला कर सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीडी बांबे के 40 से ज्यादा आवेदक हैं, जबकि चयन सूची के अनुसार सिर्फ 16 पद ही रिक्त रह गए हैं। इतना ही नहीं परियोजना के आदेशों का भी पालन अफसर नहीं कर सके। परियोजना निदेशक ने सभी बीएसए को आदेश दिए थे कि अनुदेशकों की चयन प्रक्रिया पूरी 30 जून तक हर हाल में पूरी कर ली जाए और एक जुलाई से सभी अनुदेशक स्कूल में शिक्षण कार्य शुरू कर दें, पर अनुदेशकों का चयन समय से नहीं हो सका। उधर, प्रभारी उदय नारायण कटियार ने बताया कि नियुक्ति पाने के लिए दस दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed