फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मरे लोगों की आत्मशांति को हवन

मरे लोगों की आत्मशांति को हवन

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय कृषक दल के तत्वावधान में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में असंख्य लोगों की दिवंगत आत्माओं की शांति एवं फंसे हुए लोगों की सलामती को भगवान शिव एवं मां गंगा के रौद्र रूप को शांत करने के लिए कलक्ट्रेट में यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यज्ञ के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि विनाशलीला प्रकृति के अनावश्यक दोहन का परिणाम है। पर्यावरण इतना प्रदूषित हो गया कि आकाशीय दृष्टि का कोई निश्चित क्रम व स्थान नहीं रह गया है। कहीं जल के बिना तो कहीं जल की अधिकता से लोग मर रहे हैं। उन्होंने जनहानि के परिवारों को केंद्र सरकार से पांच-पांच लाख मुआवजा प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर अवधेश मिश्र, सोनेलाल अवस्थी, रमाकांत पांडे, अखिलेश पांडे, बुद्धिसागर शुक्ला, विनय मिश्रा, बृजेश कुमार आदि मौजूद थे। उधर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक चंद्र शेखर प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

समिति ने जल प्रलय में मारे गये हजारों तीर्थ यात्रियाें की आत्मशांति को दो मिनट का मौन रखा और शोक जताया। साथ ही पत्राचार से रेल विभाग से मांग की गई कि जिस प्रकार ट्रेनों में महिलाओं एवं विकलांगों के लिए अलग से कोच लगाए जाते हैं, उसी प्रकार बुजुर्गों के लिए भी अलग से आरक्षित कोच लगाए जाएं। राजस्थान सरकार की तरह यहां भी रोडवेज बसों में बुजुर्गों एवं महिलाओं को यात्रा में किराए में 30 प्रतिशत की छूट दी जाए। इस मौके पर शिवकुमार मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed