फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   इंसान का इंसान से हो भाईचारा

इंसान का इंसान से हो भाईचारा

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। मानव उत्थान सेवा समिति के हर साल होने वाले ज्ञान गंगा अविरल धारा अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हंस योग आश्रम पर हुआ।
विज्ञापन

महात्मा रत्नेश्वरानंद, राम अलबेला नंद, स्वधर्मानंद महाराज ने ज्ञान की गंगा बहाते हुए कहा कि सभी इंसानों के बीच भाईचारा एवं आपसी सद्भाव पूर्ण व्यवहार होना चाहिए। कहा कि जब आत्म ज्ञान का प्रकाश चारो ओर फैलेगा, तभी समाज और देश महान बनेगा। इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही संदेश हमारा का भाव लेकर मानव उत्थान सेवा समिति के लोगों द्वारा शहर में अध्यात्मिक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ हंस योग आश्रम से हुआ। इसके बाद रैली नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा आदि स्थानों पर होते हुए शहर का भ्रमण करने के बाद वापस आश्रम पर संपन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed