{"_id":"37-134035","slug":"Hardoi-134035-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरधिरा प्रधान समेत छह पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरधिरा प्रधान समेत छह पर रिपोर्ट
Hardoi
Updated Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। नरधिरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान विमलेश सिंह समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घायल नरेश बाबू को हरदोई से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
ज्ञात हो कि गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में घटनाएं होती जा रही हैं। बीती शाम को प्रधान विमलेश सिंह व चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे नरेश बाबू के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें नरेश बाबू गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सीएचसी से उन्हें हरदोई रेफर किया गया था। बाद में हरदोई से भी उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल नरेश बाबू के पुत्र विनीत की तहरीर पर पुलिस ने देर रात प्रधान विमलेश सिंह, उनके पुत्र वीरू, लाखन व छुटक्के तथा शिव कुमार पुत्र सुरेद्र एवं रोहित के विरुद्ध बलवा, मारपीट, गालीगलौच व जान माल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।