{"_id":"37-131821","slug":"Hardoi-131821-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छोटू’ के जलवों ने लगाया चार चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छोटू’ के जलवों ने लगाया चार चांद
Hardoi
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अमर उजाला उत्सव के समापन अवसर यानी अंतिम दिन रविवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जिले भर के अधिकांश स्कूलों के बच्चों ने कई परिधानों में अलग-अलग वेष धारण किए। कोई डाक्टर बना तो कोई वकील बनकर सामने आया। किसी ने पेड़ पौधे बनकर देखने वालों को सीख दे डाली तो कोई वकील बनकर कानून की सीख देता नजर आया।
समापन के दिन का सारा आकर्षण बेबी शो ने चुरा लिया। बेबी शो में कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को आकर्षक ड्रेसें पहनाकर निर्णायक मंडल के समक्ष लेकर आए। निर्णायक मंडल में डा. जेके वर्मा, डा. आशमा, डा. आरपी गुप्ता व अंजू गुप्ता शामिल रहे। यह प्रतियोगिता भी अपूर्व महेश्वरी के संयोजकत्व में संपन्न हुई। विजेता प्रतिभागियों को जहां पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। वहीं कोई स्थान न प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी निराश नहीं होना पड़ा, उनको भी अमर उजाला की तरफ से प्रमाण पत्र देकर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया गया।
अमर उजाला महाचौपाल व उत्सव का शुभारंभ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा तीन मई को किया गया। दूसरे दिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद नरेश अग्रवाल ने मेले में पहुंच प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। इन तीनों दिनों में कई प्रतियोगिता के माध्यम में जिले की प्रतिभाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेहंदी, अल्पना, गायन व नृत्य, बेबी शो एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें जिले की प्रतिभाओं ने जमकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई।
विज्ञापन
इंसेट---
कुछ इस तरह रहे विजयी प्रतिभागी---
डांस प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में विशाल अवस्थी प्रथम, शांतिका सोनी व आरव श्रीवास्तव द्वितीय एवं दिव्या तृतीय, सीनियर में मयंक वर्मा, नीतू त्रिपाठी, मनीष कुमार को प्रथम, द्वितीय, तृतीय।
गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रमोद कु मार प्रथम, अवि श्रीवास्तव द्वितीय एवं गौरव सोनकर तृतीय, जूनियर वर्ग में निखिल कुशवाहा प्रथम, प्रभावी मिश्रा द्वितीय एवं अलख को तृतीय घोषित किया गया।
अल्पना प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में खुशबू टंडन प्रथम, प्रीति शर्मा द्वितीय एवं लव कुमार शुक्ला तृतीय, जूनियर में सोनम सिंह चौहान, तनु शर्मा, मोनिका शर्मा को प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया।
मेंहदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शगुन त्रिपाठी प्रथम, रिचा गुप्ता द्वितीय एवं प्रीति शुक्ला तृतीय, जूनियर वर्ग में तनु शर्मा प्रथम, वैष्णवी गुप्ता द्वितीय व अनुप्रिया गौतम को तृतीय घोषित किया गया।
चित्रकला में वैशाली गुप्ता प्रथम, दिव्या भारती द्वितीय एवं तनु शर्मा को तृतीय घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में एजीएम अमर उजाला सिद्धार्थ गौतम, जीआईसी प्रधानाचार्य सियाराम निर्मल एवं जीआईसी के ही रजनीश कुमार सिंह शामिल थे।
सरस्वती वंदना से लेकर शिव तांडव करने वाले मोहित ब्रजवासी को बेस्ट परफार्मर का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि डाल सिंह मेमोरियल की ओर से बेटियां क्यों पराई होती हैं...शीर्षक पर प्रस्तुत की गई नाटिका को खूब सराहा गया। दर्शकों ने स्कूल प्रबंधक अखिलेश सिंह को भी बधाई दी।
इंसेट---
मेले के स्टालों व झूले का भी लिया लुत्फ
हरदोई। अमर उजाला के मेले के समापन अवसर पर भी लगे स्टालों का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया एवं जानकारियां भी प्राप्त की। खासकर बच्चों ने मेले का जमकर आनंद उठाया। मेले में मौजूद झूले पर भी बच्चे उछल कूद मचाते नजर आए। इसके अलावा मेले में लगी डीआरडीए की तरफ से स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी में गुड़िया आदि की भी बिक्री जोरों पर हुई। इसके अलावा मेले में अन्य स्टाल भी लगाए गए, जिसमें लोगों ने जानकारियां प्राप्त की एवं बिक्री आदि की।
इंसेट---
इनकी मेहनत रंग लाई---
--मेहंदी से लेकर अल्पना व बेबी शो के संयोजकत्व की पूरी जिम्मेदारी निभाने वाले अपूर्व महेश्वरी को भी पुरस्कृत किया गया। यही नहीं बेस्ट परफार्मेंस में रहने वाला मोहित ब्रजवासी के कार्यक्रमों का श्रेय भी इन्हंी को देकर अमर उजाला द्वारा सम्मानित किया गया।
--अर्न्तध्वनि के मनोज अग्रवाल, सुनील त्रिवेदी एवं दिनेश प्रसून ने एक साथ रहकर गायन प्रतियोगिता की पूरी जिम्मेदारी निभाई। अमर उजाला की ओर अर्न्तध्वनि संस्था को धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया गया।
---डांस प्रतियोगिता की पूरी जिम्मेदारी नटराज नत्य कला अकादमी की तरफ से निभाई गई। जिसके बाद संस्था के अतुल अवस्थी व पल्लव सिंह का आभार जता संस्था को पुरस्कृत किया गया।
--अमर उजाला के मंच पर हुई प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में नजर आने वाले डा. जेके वर्मा, डा. आशमा, डा. आरपी गुप्ता, प्रीति सिंह, माधवी श्रीवास्तव, चेतना महेश्वरी, सोनी कपूर को भी सम्मानित किया गया।
इंसेट---
कार्यालय से प्राप्त कर सकते प्रमाण पत्र
हरदोई। विक्टोरिया हाल में हुए समापन पर सम्मान समारोह में जो प्रतिभागी शामिल नहीं हो पाए, वह अमर उजाला कार्यालय से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण कराकर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा।