{"_id":"37-120351","slug":"Hardoi-120351-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजा छोड़ साइकिल पर सवार चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजा छोड़ साइकिल पर सवार चेयरमैन
Hardoi
Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। चेयरमैन डा. सईद खां शनिवार को 31 साथियों के साथ ‘हाथ’ का साथ छोड़ ‘साइकिल’ पर सवार हो गए। उन्होंने यह घोषणा सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विधायक श्याम प्रकाश व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी के समक्ष की। सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पालिका के 14 सभासद भी शामिल हैं। डा. सईद कांग्रेस कांग्रेस के टिकट पर निकाय चुनाव लड़े और चेयरमैन चुने गए थे।
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह सच्चाई का साथ पसंद है। अपने समर्थकों के साथ सपा में सम्मान चाहिए, इसके बदले में वह पार्टी के लिए खून बहाने को भी तैयार रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने चेयरमैन व उनके साथियों का सपा में स्वागत करते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सईद के आने से पार्टी को मिशन 2014 में मजबूती मिलेगी। विधायक श्याम प्रकाश ने बताया कि चेयरमैन पिहानी को लंबे समय से सपा में लाने की तैयारी थी। इस हेतु पार्टी के बड़े नेताओं की सलाह पर अमल करते हुए चेयरमैन व साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है।
चेयरमैन के साथ सपा में आने वालों में हनीफ खां, आफताब, मुईनुददीन, मुन्ना, रफीक खां, मोहम्मद अहमद, निसार, जफीरूद्दीन, कफील, सलीम, अलाउददीन, अशफाक खां व इकबाल सहित 31 लोगों का विधायक श्याम प्रकाश, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश गुप्ता व नगर अध्यक्ष मोहसिन जमीर जैदी समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर धीरज गुप्ता, सोनू सिंह, इलियास कुरैशी, बुद्ध प्रकाश अवस्थी, मोहम्मद राशिद, तौकीर मोनू, भानु प्रताप सिंह, इमरान कुरैशी, उमाकांत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थामने वाले चेयरमैन डा. सईद ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि दिनों दिन बढ़ती महंगाई और इसको लेकर सरकार की नाकामी से उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी। दो दिन पहले ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने इस्तीफा भेज दिया।