फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अभिभावकों, बच्चों ने बाल मेले का उठाया लुत्फ

अभिभावकों, बच्चों ने बाल मेले का उठाया लुत्फ

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अभिभावकों, बच्चों ने बाल मेले का उठाया लुत्फ
विज्ञापन

dlअमर उजाला ब्यूरो
माधौगंज। लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेला में विज्ञान प्रदर्शनी, क्राफ्ट व आर्ट में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में अभिभावकों व बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। बाल मेला का शुभारंभ एसडीएम बिलग्राम रामकेर सिंह यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में कीर्ति गुप्ता, शिखा वर्मा प्रथम स्थान पर रही जबकि उपविजेता आशुतोष सिंह व प्रशांत दीक्षित रहे। व्याख्या प्राची सिंह ने की। फेस पेंटिंग में नोबेल हाउस प्रथम व कलश सज्जा में रीगल हाउस उपविजेता रहा। थाल सज्जा में डिगनिटी हाउस व फेस पेंटिंग में लिबर्टी हाउस उप विजेता रहा। इस दौरान अभिभावकों ने प्रदर्शनी में छात्र/छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल देख बच्चों की सराहना की। इस दौरान निदेशक सुशील कुमार, प्रधानाध्यापक सरोज कटियार, समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सतीश वर्मा, मल्लावां ब्लॉक प्रमुख अंजू बाला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed