{"_id":"37-107342","slug":"Hardoi-107342-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पना में निशू, चित्रकला में अंजली प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पना में निशू, चित्रकला में अंजली प्रथम
Hardoi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। समता पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कल्पना को रंगों व शब्दों में सजाकर छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
गूलामऊ स्थित समता पब्लिक स्कूल के द्वितीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मेहंदी, अल्पना, चित्रकला व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं के मध्यम हुई मेहंदी प्रतियोगिता में अफरोज बानो को प्रथम स्थान, अंजली सिंह को द्वितीय व निशू पाल को तृतीय स्थान मिला। अल्पना प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कल्पना के बल पर रंगों के माध्यम से धरा पर मनमोहक आकृतियां व भगवान के चित्रों को बनाकर लोगों का आकर्षण चुराया जिनमें प्रथम स्थान पर निशू पाल, प्रतीक्षा सिंह द्वितीय तथा फिरोेज बानो तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में भी छात्र छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं व भावनाओं को कागज पर उकेरा। इस प्रतियोगिता में अंजली सिंह प्रथम, शैलेष सिंह द्वितीय व सिद्धांत सिंह तृतीय रहे। छात्र छात्राओं की अंग्रेजी और हिंदी भाषा में दो वर्ग की हुई सुलेख प्रतियोगिता में लेखन कौशलता का प्रदर्शन किया जिसमें हिंदी भाषा सुलेख में प्राइमरी वर्ग से आकांक्षा गुप्ता प्रथम, रश्मि मिश्रा द्वितीय व ताराकांत वर्मा तृतीय रहे। जूनियर वर्ग से शुभांकर सिंह प्रथम, निशा देवी द्वितीय व सहिमा तृतीय रही। अंग्रेजी भाषा सुलेख प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग से शिल्पी वर्मा प्रथम, शोभित सिंह द्वितीय व रश्मि मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग से अतुल कुमार प्रथम, आशीष दिवाकर द्वितीय व रोहित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंजू सिंह, अर्चना, डाली तथा अभिषेक रहे। इस दौरान प्रधानाचार्या नीलम सिंह, प्रबंधक उदय कुमार सिंह, शिक्षक नीरज, शिक्षिका राखी, ज्योति, आरती शुक्ला व प्रियंका मौजूद रहीं। प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिनके मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल रहेंगे।