फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   एथलेटिक स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

एथलेटिक स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

किया गया। कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने जोश का प्रदर्शन किया। खेलों
में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
जिला खेल कार्यालय व नेहरू युवा केंद्र तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में कौमी एकता सप्ताह के अंतिम दिन खेल प्रतियोगिताएं हुईं। एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी ने किया। जिसके बाद खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सौ मीटर दौड़ में श्यामू शुक्ला प्रथम, प्रेम राज सिंह रावत द्वितीय तथा सचिन वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ में शिवम मिश्रा प्रथम, अमित यादव द्वितीय तथा नंदराम तृतीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में
शिवम मिश्रा प्रथम, हिमांशु त्रिपाठी द्वितीय तथा आदेश मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रेम सिंह रावत प्रथम स्थान पर रहे जबकि सचिन वर्मा द्वितीय तथा अंकित यादव तृतीय रहे। इसी प्रकार ऊंची कूद में अंकित यादव द्वितीय तथा नंद राम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed