{"_id":"37-106869","slug":"Hardoi-106869-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास बस चालक और यात्री में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पास बस चालक और यात्री में हुई मारपीट
Hardoi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। सीतापुर डिपो की रोडवेज बस पर ग्राम करीमनगर के पास सवारी उतारने को लेकर यात्री और चालक में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। बस जब पिहानी स्थित स्टैंड पर आकर रुकी तो चालक शिकायत करने थाने जा रहा था। इसी बीच यात्री और उसके साथियों ने उसे थाने के निकट घेर लिया और जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मंगलवार की दोपहर सीतापुर डिपो की रोडवेज बस हरदोई से सीतापुर वाया पिहानी जा रही थी। पिहानी-हरदोई मार्ग पर बस में सवार मवैया मजरा करीमनगर निवासी गांव प्रधान हरिपाल के भाई मलिखान ने गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी आगे बढ़ गयी, जिस पर मलिखान और चालक विनोद मिश्रा उर्फ छुटक्के के बीच विवाद होने लगा जिससे गाड़ी रुक गई। बताया जाता है कि मारपीट में मलिखान घायल हो गए। इस के बाद मलिखान बस से उतर गए और कुछ साथियों को लेकर पिहानी बस स्टैंड पर पहुंच गए। इसी बीच चालक बस स्टैण्ड पर गाड़ी रोक कर थाने पर शिकायत के लिए चला तो थाने से कुछ ही फासले पर चालक को मलिखान आदि ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। इससे बस सीतापुर के लिए रवाना नहीं हो सकी। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। दोनों पक्ष आपस मे तूतू मैं मैं करते हुए थाने पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि दोनाें पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस चालक विनोद की तहरीर पर प्रधान हरिपाल, मलिखान और प्रभू सिंह के खिलाफ व मलिखान की तहरीर पर चालक विनोद के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।