फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   खेलकूद का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज

खेलकूद का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गौसगंज (हरदोई)। गौसगंज क्षेत्र में स्थित पीबीआर इंटर कालेज में आयोजित 64वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल व क्षेत्रीय विधायक अनिल वर्मा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। चार दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के 458 स्कूल प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

एमएलसी व विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हवा में कबूतर भी छोडे़ गए। पहले दिन हुईं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे 50 स्कूलों की टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्वागत गीत, डांडिया नृत्य, सरस्वती वंदना बालिकाओं ने प्रस्तुत की। शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि खेलकूद मैदान हार जीत में समभाव की प्रेरणा देते है। अध्यापकों का दायित्व है कि वह छात्रों को शिक्षा, अच्छे संस्कार के साथ-साथ खेलकूद की भी शिक्षा प्रदान करें ताकि उनका मानसिक व शारीरिक दोनों प्रकार से पूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर में राजनैतिक सभ्यता के चलते सामाजिक क्षेत्र भी प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में राजनैतिक व सामाजिक लोगों को खेल मैदान से प्रेरणा लेनी होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में आए विधायक अनिल वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मेें प्रतिभाएं तो है बस उन्हें खोजकर निखारने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के बृहद आयोजन प्रतिभागियों में उत्साह का संचार करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वह खेलकूद में सद्भावना का परिचय देते हुए अच्छे गुणों के समावेश के साथ भाईचारा बनाकर खेंले। दौड़ का शुभारंभ 5000 मीटर दौड़ के पूर्व चैंपियन सुमंत कुमार ने मशाल दौड़ के साथ किया। 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में मोहम्मद फुरकान, अनूप कुमार, विजय कुमार व बालिका वर्ग में लक्ष्मी देवी, रीता राजवंशी, मंजू देवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने बैज लगाकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूर्व बीएसए सियाराम निर्मल, संदीप अग्रवाल, मुकेश, दुर्गेश, राजा आदि मौजूद रहे। प्राचार्य रामशरण बंधु व प्रबंधक रुचिता सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed