{"_id":"37-106451","slug":"Hardoi-106451-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम पर ताला लगा होने पर किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम पर ताला लगा होने पर किसान मायूस
Hardoi
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। गोदाम प्रभारी के न आने से किसानों को खाद और बीज नहीं मिल सका। धान क्रय केंद्रों पर भी बोरा प्रभारी नहीं मिले। अव्यवस्थाओं को दूर करने में प्रशासन नाकाम है।
पीसीएफ गोदाम बिलग्राम समय करीब साढ़े बारह बजे सरकारी गोदाम में गेहूं का बीज व डीएपी खाद के लिए किसान जमा थे। गोदाम और प्रभारी का कार्यालय पर ताला लगा था। किसान राम नरेश, बुद्धा खां, बच्चू, नारायण, किशन लाल आदि ने बताया कि गेहूं का बीज व खाद प्रभारी न होने की वजह से नहीं मिल पा रहा है। इसी पीसीएफ केंद्र पर धान क्रय केंद्र भी स्थापित है जहां धान तौलने के लिए न तो बारदाना नजर आया और न ही सामने धान क्रय केंद्र पर कोई बैनर लगा था। छाया की व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं था। प्रभारी के न होने के कारण केंद्र पर धान क्रय से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल सकी। क्षेत्र का दूसरा धान क्रय केंद्र एफएफसी धान क्रय के लिए स्थापित है करीब 12:45 बजे पर इस केंद्र पर गोदाम प्रभारी नहीं मिले। जहां अन्य स्टाफ ने बताया कि गोदाम प्रभारी जिला मुख्यालय गए हैं। पता चला कि केंद्र के पीएनबी के खाते में पैसा भी है और बोरा भी है परंतु धान खरीद नहीं हो रही है। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 1250 है और क्रय केंद्राें पर किसान धान बेचना भी चाहते हैं परंतु लगता है धान क्रय में बरती जा रही लापरवाही के कारण किसानों को औने पौने में धान बेचना पड़ रहा है। तहसील में स्थापित सभी 13 धान क्रय केंद्रों की दशा भी अच्छी नहीं है। केंद्रों पर लक्ष्य के विपरीत खरीददारी नहीं जा रही है जिसका लाभ बिचौलियों को मिल रहा है।