{"_id":"37-105637","slug":"Hardoi-105637-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत व्यवसायी पुत्री फिरौती के बाद मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत व्यवसायी पुत्री फिरौती के बाद मुक्त
Hardoi
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा रोड निवासी एक व्यवसायी की पुत्री का स्कूल से दिनदहाड़े अपहरण हो गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनाें से फिरौती की मांग की तो हड़कंप मच गया। फिरौती की रकम पहुंचने के बाद देर शाम बच्ची लखनऊ रोड पर सुरक्षित मिल गई। इस पर सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से अभी पीड़ित परिवार की पहचान को ओपेन नहीं किया गया है।
शहर के सिनेमा रोड निवासी व्यवसायी की पुत्री एक प्रतिष्ठित स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ती है। अपहरणकर्ता दिन दहाड़े स्कूल से उसे किसी बहाने बुलाकर ले गए। स्कूल में अवकाश 1.10 पर होने के बाद वह जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंतित हो गए। दोपहर 2 बजे के करीब अपहरणकर्ताओं ने बच्ची को अगवा करने की बात कहते हुए परिजनों से फोन पर फिरौती की मांग की। सूत्रों के अनुसार परिजन अपहरणकर्ताओं के बताए स्थान पर पहुंचे और फिरौती की रकम रखकर वापस लौट आए।
रात करीब 8 बजे परिजनों को बच्ची लखनऊ रोड़ पर रोते हुए मिली। जिस पर उन्होंनेे राहत की सांस ली। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार को देर शाम कोतवाली बुलाकर घटना की जानकारी ली और बिंदुवार पड़ताल में जुट गई। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।