फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   9.90 lakh will be recovered from four people including BDO Sursa

Hardoi News: बीडीओ सुरसा सहित चार लोगों से वसूले जाएंगे 9.90 लाख

Tue, 29 Aug 2023 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
9.90 lakh will be recovered from four people including BDO Sursa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जांच में अपात्रों को आवास दिए जाने के खुलासा के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। नौ अपात्रों को आवास देने व जारी राशि 9.90 लाख की बीडीओ सुरसा सहित चार कर्मियों से वसूली की संस्तुति की गई है। जांच समिति ने वसूली की संस्तुति सहित रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।
विकास खंड बावन के बरसोहिया में 10 में से नौ अपात्रों को आवास योजना में लाभांवित करने के लिए बीडीओ सहित चार की जिम्मेदारी तय की गई है। सवायजपुर एसडीएम, योजना के नोडल अधिकारी डीआरडीए के परियोजना निदेशक व श्रम रोजगार उपायुक्त ने संयुक्त जांच रिपोर्ट में अपात्रों को जारी राशि की बीडीओ सहित कर्मियों से वसूली की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बरसोहिया में नौ अपात्रों में मीना पत्नी रामसेवक, कविता पत्नी विमल किशोर, अनीता पत्नी रामनरेश, रीमा पत्नी विजयपाल, रामजीत पुत्र रामदास, मीना पत्नी मनोज, शकीला पत्नी हनीफ, अरूणा देवी पत्नी छोटे भइया व रामनरेश पुत्र सुमेर को पीएमएवाई-ग्रामीण में लाभांवित करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ को भेजी गई संयुक्त जांच रिपोर्ट में एसडीएम, पीडी व उपायुक्त ने बावन की तत्कालीन बीडीओ व वर्तमान में सुरसा में तैनात बीडीओ रचना गुप्ता पर 17,500 रुपये, पटल व वरिष्ठ सहायक अतुल अवस्थी पर 17,500 रुपये, ग्राम पंचायत अधिकारी अरूण कुमार बौद्ध पर 6,75,000 रुपये और ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मी नारायण पर 2,80,000 रुपये की वसूली का निर्धारण किया गया है।
समिति ने वसूली कराए जाने की संस्तुति की है। पीडी ने बताया कि जल्द ही वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed