फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   965.51 grams of gold and Rs 36.62 lakh recovered, two including jewellery shop employee arrested

Hardoi News: रोडवेज बसों में टिकट काटती नजर आएंगी महिलाएं

Wed, 28 May 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
965.51 grams of gold and Rs 36.62 lakh recovered, two including jewellery shop employee arrested
हरदोई। रोडवेज की बसों में अब महिलाएं भी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए टिकट बनाती दिखाई देंगी। हरदोई बस स्टेशन पर लगे रोजगार मेले में आवेदन करने वाली महिलाओं में क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 122 महिलाओं का चयन किया गया। इनको बुधवार से नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम में परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन अप्रैल माह में किया गया था। मेले में क्षेत्रीय कार्यालय के डिपो हरदोई, सीतापुर, गोला, शाहजहांपुर, कनौज, लखीमपुर के लिए अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। आवेदनों आते ही स्क्रीनिंग शुरू करा दी गई और अब योग्य मिलने वालों को नियुक्ति पत्र दिया जाने लगा है। हरदोई परिक्षेत्र के अंतर्गत 122 योग्य आवेदकों को बुलाकर उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने अलग-अलग वर्गाें की 122 चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें हरदोई डिपो के अंतर्गत बुधवार को 15 महिला कंडक्टरों को नियुक्ति पत्र दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि निगम को आगे बढ़ाने व यात्रियों को सुविधा के लिए नियुक्ति पाने वाली महिलाएं पूरे मन से काम करें। आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग जारी है, जो महिलाएं योग्य मिलेंगी उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सेवा प्रबंधक रमेश कुमार व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार सहित आरएम कार्यालय के गौरी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed