{"_id":"67646480ebdf11dbec071be6","slug":"94-percent-voting-in-bar-association-elections-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-124184-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बार एसोसिएशन चुनाव में 94 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बार एसोसिएशन चुनाव में 94 फीसदी मतदान
Thu, 19 Dec 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-3-मतदान करने के लिए लाइन में लगे अधिवक्ता। संवाद
फोटो-4-मतपत्र लेते अधिवक्ता। संवाद
एल्डर्स कमेटी की देखरेख में हुआ चुनाव, मतगणना आज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बार एसोसिएशन का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को हो गया। 1423 मतदाताओं में से 1342 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार 94 फीसदी मतदान हुआ है। बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मतगणना आज सुबह आठ बजे से होगी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से एल्डर्स कमेटी की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। पहले एक घंटे में महज 50 वोट ही डाले गए। इसके बाद मतदान में तेजी आई। दोपहर में 12 बजे तक 485 मतदाताओं ने और डेढ़ बजे तक 761 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।
आखरी एक घंटे में 142 वोट डाले गए। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स का प्रत्याशियों के सामने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनोहरलाल पाल, सदस्य दिग्विजय सिंह, इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता, गिरीशचंद्र मिश्रा और श्रीकृष्ण राजवंशी ने शील किया। शुक्रवार को मतगणना होगी। बार के अध्यक्ष केडी शुक्ला व महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले मतपत्रों को पद के अनुसार अलग-अलग किया जाएगा। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्य पद से मतगणना शुरू होकर अंतिम परिणाम अध्यक्ष पद का आएगा।