{"_id":"662556b733c2451ba30d975c","slug":"87-percent-students-of-sanskrit-schools-pass-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113569-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संस्कृत विद्यालयों के 87 प्रतिशत विद्यार्थी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संस्कृत विद्यालयों के 87 प्रतिशत विद्यार्थी पास
Sun, 21 Apr 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 87 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। प्रदेश की वरीयता सूची में जिले के विद्यार्थी स्थान प्राप्त नहीं कर सके। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों ने मेहनत कर बेहतर अंक प्राप्त किए।
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड से संबद्ध जिले में आठ विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयोंं की विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में हुई थी। परीक्षा शहर के एएसवीवी इंटर कॉलेज में हुई थी। परीक्षा में 182 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि शनिवार को बोर्ड की ओर से परीक्षाफल घोषित किया गया था।
इसमें पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11), उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) के विद्यार्थियों का परीक्षाफल शामिल है। परीक्षा में 87 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। उन्होंने बताया कि विद्यालयवार परीक्षाफल का विवरण सोमवार को प्राप्त हो सकेगा।