फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   75 congress worker arrested

कांग्रेस प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष समेत 75 कांग्रेसी गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
75 congress worker arrested
कांग्रेस कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष आशीष सिंह को गिरफ्तार कर ले जाता पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। किसानों के समर्थन में निकले कांग्रेस पदाधिकारी मंगलवार को प्रदर्शन के लिए राजीव भवन स्थित कार्यालय से निकले ही थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष समेत 75 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में नजर बंद कर दिया। शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव जीत लाल सरोज ने बताया कि कांग्रेसियों की गिरफ्तारी से उन्हें और ताकत मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारत बंद के समर्थन में कांग्रेसी मंगलवार को राजीव भवन कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन को निकलने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष जमील अहमद सहित करीब 75 कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। पुलिस लाइन से आने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को किसान विरोधी काले कानून खत्म करने होंगे। सत्ता हमारी आवाज दबा नहीं पाएगी। संसद से सड़क तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुरू हो गई भजन संध्या
सुबह गिरफ्तारी के बाद शाम को कांग्रेसियों को जब मुचलके पर छोड़ने की बात आई तो उन्होंने विरोध कर दिया और भजन संध्या कर गुस्सा जाहिर किया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विकास जायसवाल ने सभी के हस्ताक्षर कराकर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 सूत्री मांग पत्र सौंपा
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने 10 सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कहा कि केंद्र सरकार बिना शर्त किसान बिल वापस ले। कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह लोधी ने बताया कि ये सरकार मजदूर, किसान, बेरोजगार और व्यापारियों व आम जनमानस के खिलाफ कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, आफताब हैदर, दिनेश वर्मा, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय जामू में नजर बंद रहे कांग्रेसी
संडीला। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंच ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें संडीला के ग्राम जामू के प्राथमिक विद्यालय में नजरबंद रखा। उनके साथ नीलकमल, मुकेश, राम सहाय मंयक, नरेंद्र, वारसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed