{"_id":"5a85bf0a4f1c1b90268ba4d9","slug":"71518714634-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के साढ़े चार लाख विद्यार्थियों को मिलेगा स्कूल बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के साढ़े चार लाख विद्यार्थियों को मिलेगा स्कूल बैग
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत साढ़े चार लाख विद्यार्थियों को आगामी शिक्षा सत्र में स्कूल बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है। विभाग बैग उपलब्ध होने पर उनका वितरण सुनिश्चत कराएगा।
जिले में वर्तमान में 3950 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इनमें 2833 प्राथमिक और 1027 जूनियर हाई स्कूल शामिल हैं। विगत शिक्षा सत्र में पांच लाख एक हजार 255 विद्यार्थियों को नि: शुल्क बैग विभाग को उपलब्ध कराए थे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो छपी हुई थी। इस कारण इन बैगों का वितरण रोक दिया गया था। बाद में पेंट लगाकर इनका वितरण किया गया। बैग की खरीद के लिए जिलों को बजट निर्गत किया गया था। शासन ने इस नवीन शिक्षा सत्र में भी स्कूल बैगों के वितरण के लिए कार्य योजना तैयार की है।
स्कूल बैग का क्रय शासन स्तर पर किया जाएगा। उन बैगों को संबंधित कार्यदायी संस्था विभाग को उपलब्ध कराएगी। नवीन शिक्षा सत्र के विभाग ने सूचना मांगी गई थी। इस पर जिले से चार लाख 68 हजार 253 विद्यार्थियों के लिए नि: शुल्क बैग उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा राजीव मिश्र ने बताया कि शासन की ओर से जो सूचनाएं मांगी गई थी। वह भेज दी गई हैं। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- विभाग की ओर से शासन को भेजी गई सूचना