{"_id":"681e51bc3ede9b6b8704b986","slug":"71-crores-approved-for-widening-of-road-from-pihani-chungi-to-khetui-hardoi-news-c-213-1-hra1001-130968-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिहानी चुंगी से खेतुई तक मार्ग के चौड़ीकरण को 71 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिहानी चुंगी से खेतुई तक मार्ग के चौड़ीकरण को 71 करोड़ मंजूर
Sat, 10 May 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 10 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
-शहर के अंदर होते हुए 10.50 किलोमीटर लंबाई में होगा डिवाइडर का भी काम
- कार्ययोजना पर वित्त विभाग ने लगाई मुहर, चौराहों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पिहानी चुंगी से खेतुई तक करीब 10.150 किलोमीटर लंबाई में शहर के अंदर होते मार्ग के चौड़ीकरण और डिवाइडर बनवाए जाने की कार्ययोजना पर शासन के वित्त विभाग ने मुहर लगा दी है। वित्त विभाग की मुहर लगने से मार्ग के चौड़ीकरण और डिवाडर बनवाए जाने के काम को जल्द ही गति मिलने की उम्मीद है।
एनएच-731 पर लखनऊ से शाहजहांपुर तक काम कराया जा रहा है। जिसमें लखनऊ रोड पर खेतुई गांव से पहले बाईपास बनवाया जा रहा है। शाहजहांपुर मार्ग पर पिहानी चुंगी तक मार्ग को फोर लेन बनवाया जा चुका है, जबकि लखनऊ रोड खेतुई तक ही फोर लेन बनवाया गया है। जिससे पिहानी चुंगी से खेतुई तक मार्ग को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लोक निर्माण विभाग को वापस दे दिया है।
लोक निर्माण विभाग ने पिहानी चुंगी से शहर के अंदर से डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा, अमर जवान चौक और सिनेमा चौराहा व लखनऊ चुंगी होते हुए खेतुई तक मार्ग के चौड़ीकरण और डिवाइडर बनवाए जाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया। करीब 10.50 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग पर काम कराए जाने के लिए 71,27,00,000 रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई।
विज्ञापन
शासन की तकनीकी परीक्षण समिति के बाद वित्त विभाग ने भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। वित्त विभाग की मुहर लगने से अब वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी होना बाकी रह गया है। वित्त विभाग की मुहर लगने से अब मार्ग के कायाकल्प की जल्द ही उम्मीद जागी है। लोक निर्माण विभाग को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है।
--
डिवाइडर बन जाने से यातायात होगा व्यवस्थित
पिहानी चुंगी से खेतुई तक मार्ग के चौड़ीकरण और डिवाइडर बन जाने से शहर का बेतरतीब यातायात भी व्यवस्थित होने की उम्मीद है। डिवाइडर बन जाने से ई-रिक्शा के संचालन में सुधार होगा। फुटपाथ से सड़क तक खड़े रहने वाले वाहनों से भी छुटकारा मिलेगा। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
कोट
शहर के यातायात को व्यवस्थित बनाने के साथ ही मार्ग को बेहतर बनवाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग से कार्ययोजना तैयार कराकर शासन को भेजी गई थी। शासन के वित्त विभाग ने भी कार्ययोजना पर मुहर लगा दी है, जिससे जल्द ही शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।-मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी