{"_id":"5da8bae78ebc3e0178342da3","slug":"70-cylinders-looted-along-with-pickup-after-hostage-of-watchman-hardoi-news-knp520384724","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौकीदार को बंधक बनाकर पिकअप समेत 70 सिलिंडर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ौकीदार को बंधक बनाकर पिकअप समेत 70 सिलिंडर लूटे
विज्ञापन
बेहटा गोकुल।
इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में गेट खटखटाकर अंदर घुसे नकाबपोश बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर 70 सिलिंडर लदी पिकअप और 40 हजार रुपये लूट ले गए। घटना बेहटागोकुल गांव में बुधवार देर रात हुई। एजेंसी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गुमानीपुरवा मजरा सरैंया निवासी भगवानदीन की बेहटा गोकुल गांव में गैस एजेंसी है। बुधवार देर रात लगभग ढाई बजे एजेंसी के गोदाम में तीन बदमाश गेट खटखटाकर अंदर घुसे। इसके बाद हरियावां के मजरा सधिनावां निवासी चौकीदार सुरेंद्र (60) को गमछे से बंधक बना लिया और वहीं खड़ी पिकअप पर लदे 70 भरे गैस सिलिंडर लूट लिए। बदमाश काउंटर में रखे 40 हजार भी ले गए। भगवानदीन गुरुवार सुबह आठ बजे गोदाम पहुंचे तो घटना का पता चला। एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ, बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि भगवानदीन की तहरीर पर तीन बदमाशों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
क्राइम ब्रांच समेत कई पुलिस टीमें लगाई गईं
मामले की जांच को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को घटनास्थल की जांच कर चौकीदार से पूछताछ की। इसके अलावा सर्विलांस टीम और बेहटा गोकुल थाने की पुलिस भी खुलासे में लगी है। पड़ोसी जिलों के साथ ही बीते दिनों पाली और शाहाबाद में हुई डकैती की घटनाओं से भी इस घटना को जोड़कर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
दो थे नकाबपोश, एक के थी दाढ़ी
चौकीदार ने पुलिस को बताया कि आए हुए तीन बदमाशों में से दो नकाबपोश थे। एक ने नकाब नहीं पहना था, उसके दाढ़ी थी।