फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   694 labour are quarenteen

हरियाणा से 29 बसों से लौटे 694 मजदूर किए गए क्वारंटीन

Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
694 labour are quarenteen
हरदोई। हरियाणा से 29 बसों से हरदोई लौटे 694 मजदूरों को क्वारंटीन सेंटरों में भेज दिया गया है। सोमवार को डीएम पुलकित खरे ने बावन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया और बाहर से आए मजदूरों को 14 दिन तक यहीं रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बावन के नारायण बालिका महाविद्यालय परिसर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रविवार देर रात और सोमवार तड़के परिवहन निगम की बसों से हरियाणा से आए 43 मजदूरों को रोका गया। सोमवार को डीएम पुलकित खरे ने इस सेंटर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि आयुष चिकित्सकों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी क्वारंटीन सेंटर पर लगाई जाए।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने और सुबह शाम योगा कराने के निर्देश भी डीएम ने दिए। बावन के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास को डीएम ने निर्देश दिए कि क्वारंटीन सेंटर में रुके लोगों को खाने पीने की पर्याप्त सामग्री दी जाए। साथ ही साबुन, तेल, टूथपेस्ट आदि की व्यवस्था भी की जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछौना प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के जानकी प्रसाद इंटर कालेज में 68 मजदूरों को रोका गया है। कछौना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. किसलय वाजपेयी ने बताया कि सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। इन लोगों को 14 दिनों तक इसी क्वारंटीन सेंटर में रुकना होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

सीओ बघौली अखिलेश राजन ने भी क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार हरियाणा के अंबाला, सोनीपत, यमुनानगर, पृथ्वीपुर, फतेहाबाद आदि से आए 131 श्रमिकों को पाली, हरपालपुर और श्रीमऊ में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रोका गया है। एसडीएम मनोज सागर ने बताया कि हरदोई-फर्रुखाबाद सीमा पर जितने भी मजदूर हरियाणा से आए थे, उन सभी को संबंधित तहसील क्षेत्र में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed