{"_id":"6805262fa4f3c14fb7071f1d","slug":"646-crores-will-be-spent-on-the-restoration-of-bhadaicha-rajbaha-irrigation-will-be-easy-hardoi-news-c-213-1-hra1001-129998-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भदैचा रजबहा की पुनर्स्थापना पर खर्च होंगे 6.46 करोड़, सिंचाई में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भदैचा रजबहा की पुनर्स्थापना पर खर्च होंगे 6.46 करोड़, सिंचाई में होगी आसानी
विज्ञापन
हरदोई। भदैचा रजबहा की पुनर्स्थापना कराई जा रही है। पुनर्स्थापना पर करीब 6,46,00,000 रुपये खर्च होंगे। सिंचाई विभाग ने किसानों को निशुल्क सिंचाई की सुविधा के लिए नहरों, रजबहों और गूलों को भी सुदृढ़ बनाए जाने का काम शुरू कराया है। भदैचा रजबहा की पुनर्स्थापना से पानी की मात्रा और बहाव में बढ़ोतरी होगी।
सिंचाई और जल संसाधन विभाग ने नहरों और रजबहों को सुदृढ़ बनाए जाने के शुरू कराए गए काम में भदैचा रजबहा को भी शामिल किया है। यह रजबहा बिलग्राम रोड से होते हुए विकास खंड सुरसा क्षेत्र के गांवों के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराता है। रजबहा पर करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों के किसानों के खेत हैं। किसानों को निशुल्क सिंचाई के लिए नहरों से मिलने वाले पानी को उपलब्ध कराने के लिए रजबहा की पुनर्स्थापना कराई जा रही है। विभाग ने काम कराने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। रजबहा के अंदर की सिल्ट सफाई के साथ ही नहर पटरी को भी बनवाया जा रहा है।
-- -
कुलावा पक्के बनवाए जा रहे
सिंचाई विभाग ने भदैचा रजबहा की पुनर्स्थापना के साथ ही खेतों की सिंचाई के लिए बने कुलावों को पक्का बनवाए जाने की भी व्यवस्था दी है। विभाग ने सिंचाई के लिए निकली गूलों में अब चार इंच पाइप के कुलावा दोनों तरफ पक्की दीवार बनवाकर रखवाए जाने का काम शुरू कराया है, जिससे किसान गूलों पर नहर पटरी का कटान न कर सकें। हालांकि, किसानों का कहना है कि चार इंच के पाइप से पर्याप्त मात्रा में पानी की निकासी नहीं हो पाती है। पुनर्स्थापना से रजबहा की गहराई भी बढ़ गई है, जिससे कुलावा में पानी आसानी से नहीं निकलता है। खेतों की सिंचाई के लिए पंपसेट आदि संसाधन उपयाेग में लाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
--
भदैचा रजबहा पर काम भी शुरू करा दिया गया है। रजबहा की पुनर्स्थापना के साथ ही विभाग की भूमि का भी सीमांकन कराया जा रहा है। नहर पटरी को बराबर करते हुए उस पर ईंट की सोलिंग लगवाई जा रही है। जल्द ही काम पूरा करा लिया जाएगा, ताकि किसानों को समय से पानी उपलब्ध हो सके। -एके गौतम, अधिशासी अभियंता, शारदा नहर