{"_id":"5a50c0a14f1c1b44198b52a1","slug":"61515241633-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सहायक यातायात निरीक्षक का वेतन रोकने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सहायक यातायात निरीक्षक का वेतन रोकने के दिए निर्देश
Updated Sat, 06 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने पर पांच सहायक यातायात निरीक्षकों को फटकार लगाते हुए सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कम आय देने वाले परिचालकों से संवाद स्थापित करने को कहा है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने शुक्रवार की शाम रीजन क्षेत्र के सहायक यातायात निरीक्षकों के साथ बैठक करते हुए विभागीय कार्यों की समीक्षा की। पांच सहायक यातायात निरीक्षकों की लापरवाही सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सहायक यातायात निरीक्षकों की ओर से कम आय देने वाले परिचालकों से संवाद स्थापित करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बसों की इनकम लगातार कम आ रही है। उन्होंने सहायक यातायात निरीक्षकों को नियमित रूप से कम आय देने वाले परिचालकों को इनकम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि औचक पे-बिल चेकिंग का कार्य भी नहीं किया जाता है। ग्रामीण रोडवेज बसों के संचालन की दैनिक समीक्षा भी नहीं की जा रही है। उन्होंने लापरवाही बरतने पर हरदोई डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक आरएल यादव, सीतापुर डिपो के विनोद पांडेय व बलवीर सिंह, लखीमपुर डिपो के केके वर्मा व शाहजहांपुर डिपो के देवेंद्र सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि सुधार न होने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।