फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   60 meter long closed mobile tower stolen from Lalpalpur

Hardoi News: लालपालपुर से 60 मीटर लंबा बंद मोबाइल टावर चोरी

Mon, 12 Feb 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 12 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
60 meter long closed mobile tower stolen from Lalpalpur
हरदोई। शहर काेतवाली क्षेत्र के लालपालपुर गांव में बंद पड़ा 60 मीटर लंबा मोबाइल टावर चोरी हो गया। घटना के लगभग सवा दो माह बाद टावर कंपनी के टेक्नीशियन ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जनपद के अलग-अलग स्थानों पर प्राइवेट कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हैं। जीटीएल कंपनी के टावर भी शहर व ग्रामीण इलाकों में भी स्थापित हैं। वहीं नए टावर बनने पर कई बार कंपनी पुराने टावर का इस्तेमाल बंद कर देती है। ऐसा ही एक बंद टावर शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर गांव में जगपाल सिंह की जमीन पर लगा था।
विज्ञापन

जीटीएल कंपनी के टेक्नीशियन संजीव कुमार सिंह के मुताबिक 29 नवंबर 2023 को वह मौके का निरीक्षण करने गए थे, लेकिन वहां टावर ही नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। कंपनी की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने टावर चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि टावर कंपनी के मौजूदा या पूर्व कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों की मिलीभगत से चोरी हुआ है।



टावर अलग-अलग कर चोरी करने की आशंका
बंद मोबाइल टावर चोरी हो जाने की घटना न तो पुलिस के गले उतर रही है और न ही कंपनी के जिम्मेदारों के। 60 मीटर लंबा टावर न तो एक साथ चोरी किया जा सकता है और न ही इसका सामान किसी ट्रक में ले जाया जा सकता है। माना जा रहा है कि अलग-अलग दिनों में टावर के हिस्से अलग- अलग कर चोरी की गई है। चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने के दौरान छोटे वाहनों का इस्तेमाल किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed