{"_id":"6890f36f8fa3a8e71d0f8729","slug":"60-lakh-rupees-were-robbed-in-three-years-report-filed-against-three-including-a-couple-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-135380-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन साल में हड़पे 60 लाख रुपये, दंपती समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन साल में हड़पे 60 लाख रुपये, दंपती समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। साहब, विवेक ने तीन साल में 50-60 लाख रुपये जुआ और सट्टा के ऑनलाइन कारोबार में मुनाफा दिलाने के नाम पर हड़प लिए। मांगने पर लौटा नहीं रहा है। अब हम और हमारा परिवार भुखमरी की कगार पर है। कोई रास्ता न सूझा तो आत्महत्या कर लेंगे। पिहानी के संदीप ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। सोमवार को शहर कोतवाली में पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुरमुली निवासी संदीप ने तहरीर दी है। बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी विवेक मिश्रा उर्फ विक्की से उसका परिचय था। विवेक इन दिनों लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के तकरोही मोहल्ले में रहता है।
संदीप का कहना है कि वह निरक्षर है। आरोप है कि विवेक ने जुआ पर्ची, सट्टा की ऑनलाइन आईडी बनाकर कारोबार किया। विवेक और उसकी पत्नी सुनीता मिश्रा उर्फ खुशबू व हरदोई निवासी सागर त्रिपाठी ने लखनऊ में मकान दिलाने और सट्टे में रुपया लगवाकर दो गुना करने का लालच दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पिछले तीन वर्ष में 50-60 लाख रुपये विवेक, सुनीता और सागर त्रिपाठी ने उससे हड़प लिए। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।