{"_id":"e7b7b8c697f8533bb5c695a63f967fc5","slug":"56-connections-cut-six-on-the-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 कनेक्शन काटे, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 कनेक्शन काटे, छह पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा
विज्ञापन
राजस्व वसूली के फरमान के बाद विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया।
विभागीय टीमों ने चार मोहल्लों में चेकिंग कर दो सैकड़ा से अधक घरों में
कनेक्शनों की जांच की। जिसमें आधा सैकड़ा पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई
की गई और आधा दर्जन पर विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसके अलावा उपभोक्ताओं से राजस्व भी वसूला गया। इस दौरान चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। ज्ञात हो कि विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली में प्रगति बढ़ाने को लेकर एक बार फिर से चेकिंग शुरू किया है। बीते शनिवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने जनपद आकर समीक्षा की और राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने 10 हजार से अधिक बकाएदारी होने पर वसूली करने तथा कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। जिसको लेकर ही सोमवार को उपखंड अधिकारी विद्युत सत्येंद्र पांडेय के निर्देश पर शहर के मोहल्ला आलूथोक, टिलिया, सरायथोक व राधा नगर में चेकिंग अभियान हुआ। जिसमें टीमों ने कुल 216 कनेक्शनों को जांचा।
चेकिंग में दो उपभोक्ताओं द्वारा कटिया डालकर विद्युत चोरी करने पर धारा 135 के तहत दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि कनेक्शन कटने के बाद दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर धारा 138 बी के तहत छह उपभोक्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चेकिंग अभियान में बकाएदारी न अदा करने पर 56 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
वहीं मीटर की जांच में अनियमितता की शंका पर 52 मीटरों को बदला गया। टीमों द्वारा उपभोक्ताओं से 4.50 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। टीम में अवर अभियंता केपी सिंह, अंबिका प्रसाद व आशीष श्रीवास्तव आदि शामिल थे।