फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   551 traders voted

551 व्यापारियों ने डाले वोट

Thu, 10 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
551 traders voted
गल्ला मंडी में व्यापार मंडल के चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों से मतपत्र लेते व्यापारी मतदाता। अम? - फोटो : HARDOI
हरदोई। नवीन गल्ला मंडी व्यापार मंडल की नई कमेटी की निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार शाम पूर्ण हो गई। 559 में से 551 व्यापारियों ने मतदान किया। मतदान के दौरान मंडी में गहमागहमी का माहौल बना रहा। शाम छह के बाद मतगणना शुरू की गई। निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह ने बताया कि परिणाम देर रात तक घोषित होंगे।
विज्ञापन

डेढ़ माह तक दो गुटों में चली खींचतान के बाद दस दिन पहले व्यापारियों में व्यापार मंडल कमेेटी के चयन के लिए चुनाव कराने पर सहमति बन गई थी। अध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश गुप्ता व कैलाश नारायण गुप्ता, महामंत्री पद पर आदित्य गुप्ता व हरिश्याम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार व रामशरन गुप्ता ने दावा ठोंका।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकुर, ब्रजेश व विष्णु गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश व सूरज गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री पर हरीश व रजनीश गुप्ता और मंत्री पद पर संतोष एवं संजीव गुप्ता ने दावा प्रस्तुत किया था। बुधवार को सभी पदों पर मतदान हुआ। शाम चार बजे तक 551 वोट पड़े। शाम छह के बाद चुनाव अधिकारी मन्नीलाल शाह की देखरेख में मतों की गणना शुरू हुई। व्यापारियों के खेमे में समर्थकों का हुजूम जुटा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मंडी में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed