{"_id":"595e79fe4f1c1bb22e8b45ce","slug":"51499363838-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर खेत में खड़ी झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर खेत में खड़ी झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। गांव के बाहर खेत में खड़ी झाडियो किसी बिन ब्याही मां ने नवजात बच्चे के जन्म लेते ही उसे झाड़ियों में फें क दिया। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे शौच को खेतों की तरफ निकले युवक नवजात के रोने की आवाजें सुनकर झाड़ियों के पास पहुंचा। नवजात बच्चे के मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव निवासी युवक ने नवजात क ो सीएचसी ले जाकर जांच कराई। जांच में बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य मिला।
अरवल थाना क्षेत्र के परचोली निवासी महेंद्र का बेटा आशीष गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सुबह शौच के लिए खेताें की तरफ जाने के लिए निकला था। अभी वह घर के पीछे की तरफ से निकले रास्ते पर कु छ दूर ही पहुंचा था, कि खेत में खड़ी झाड़ियों की तरफ से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। आशीष झाड़ियों की तरफ पहुंचा तो अंदर कपड़े में लिपटा नवजात बच्चा दिखा। तब तक शौच को निकले अन्य ग्रामीण भी उधर पहुंच गए। अज्ञात नवजात बच्चा मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक आशीष की पत्नी भी पहुंची और नवजात को गोद में उठाया। जांच में नवजात लड़का था। उसकी नाल आदि भी नहीं काटी गई थी। आशीष पत्नी के साथ नवजात को सीएचसी ले गया। जहां पर उसकी जांच कराई। जांच में बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य मिला। इसके चलते आशीष उसे घर ले गया। झाड़ियों में नवजात बच्चे के मिलने को लेकर ग्रामीण तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोक लाज के भय से नवजात के जन्म लेते ही फेंक दिया होगा। एसओ जावेद अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बताया कि नवजात के संबंध में पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- झाड़ियों में मिला नवजात
- अरवल थाना क्षेत्र के परचोली गांव का मामला
- गांव निवासी युवक ने सीएचसी में कराई जांच
-जांच में स्वस्थ मिला बच्चा, घर ले गया युवक