{"_id":"6a400c0f987f2d73310f62c9","slug":"499-camps-in-100-days-yet-only-440-adolescent-girls-could-be-vaccinated-against-hpv-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152197-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 100 दिन में 499 शिविर फिर भी महज 440 किशोरियों को लग पाई एचपीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 100 दिन में 499 शिविर फिर भी महज 440 किशोरियों को लग पाई एचपीवी
विज्ञापन
हरदोई। पिछले कुछ वर्ष में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार ने एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया। जोर शोर से शुरू किए गए इस अभियान की दम स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों की लापरवाही से निकल गया। टीकाकरण के लिए 499 सत्र यानी कैंप आयोजित हुए, लेकिन इतनी भी किशोरियों को टीका नहीं लग पाया। 48000 किशोरियों के सापेक्ष महज 440 किशोरियों का ही टीकाकरण हो पाया है।
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए घातक है। प्राथमिक स्तर पर इसका पता चल जाने पर इलाज भी संभव है। इससे इतर किशोरावस्था में टीका लगवाने से इसकी आशंका बेहद कम हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए शासन ने निर्देश दिए थे कि 14 से 15 आयु वर्ष की किशोरियो को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया जाए। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 48000 किशोरियों को चिंहित किया है। बीती 17 मार्च से शुरू हुए अभियान के पहले फेज में 594 सत्र आयोजित करने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 499 सत्र आयोजित किए जाने का दावा भी है, लेकिन इस दौरान महज 440 किशोरियों का ही टीकाकरण हुआ है।
जनपद में यह है टीकाकरण की प्रगति
सीएचसी संख्या
कछौना - 63
बेहंदर- 58
टोडरपुर - 39
महिला अस्पताल - 36
मल्लावां - 34
बिलग्राम - 21
बावन - 1
अहिरोरी - 8
सुरसा - 2
माधौगंज - 5
अहिरोरी - 8
एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बेहद प्रभावी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि छूटी हुई पात्र किशोरियों का शीघ्र टीकाकरण कराया जाए। -डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमओ