फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   44 crore rupees aprooved for harpalpur shreemau road

हरपालपुर चौसार श्रीमऊ मार्ग के लिए 44 करोड़ रुपये स्वीकृत

Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
44 crore rupees aprooved for harpalpur shreemau road
हरपालपुर। चार दशक पहले बनी हरपालपुर से चौसार होते हुए श्रीमऊ तक जाने वाली सड़क का जल्द ही नए सिरे से निर्माण होगा। सड़क का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा इसको लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने 44 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सोमवार को ट्विट कर इसकी जानकारी दी गई। बजट स्वीकृत होने पर विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

हरपालपुर से चौसार होते हुए श्रीमऊ तक जाने वाले लगभग 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर व उसके संपर्क मार्गों पर जोधनपुरवा, लट्ठूरा, भभूतिपुरवा, जुगापुरवा, पलिया, टिलियापुर, अरवल, चौसार व श्रीमऊ समेत 100 गांव पड़ते हैं। ये सड़क आगे जाकर श्रीमऊ से कन्नौज की सीमा तक गई है। सड़क का निर्माण व डामरीकरण चार दशक पहले कराया गया था। इसके बाद लगभग एक दशक पूर्व सड़क की मरम्मत कराई गई थी। तबसे मरम्मत न होने कारण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं, बारिश में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला क्षेत्र की इस समस्या को लगातार प्रकाशित करता रहा है। इसे संज्ञान में लेकर अगस्त में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने नाबार्ड के माध्यम से शासन को पूरी सड़क के नए सिरे से निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। सोमवार को विधायक की कवायद रंग लाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क निर्माण के लिए 44 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र का विकास हमेशा से उनकी प्राथमिकता में रहा है। हरपालपुर से चौसार होते हुए श्रीमऊ तक जाने वाली सड़क क्षेत्र के बड़े हिस्से को प्रभावित करती है। वह इसके निर्माण को लेकर निंरतर प्रयासरत थे, खुशी है कि मुख्यमंत्री ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। अब प्रयास कर जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा। -माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विधायक, सवाजयपुर
टिलियापुर गांव निवासी राकेश द्विवेदी ने बताया कि हरपालपुर चौसार श्रीमऊ मार्ग की दुर्दशा के चलते क्षेत्र पिछड़ा है। प्राइवेट वाहन वाले सड़क खराब होने के कारण इधर आने तक से कतराते हैं। सड़क के निर्माण को मंजूरी मिलना क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है।
श्रीमऊ गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि चार दशक से सड़क बेहाल है। मरम्मत के नाम पर काफी साल पहले पैचवर्क हुआ था। सड़क का निर्माण होना क्षेत्र के लोगों के लिए सपना सरीखा था। इसके चौड़ीकरण को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है।

पलिया गांव निवासी अरविंद मिश्रा ने बताया कि हरपालपुर चौसार श्रीमऊ मार्ग सिंगल रोड थी। सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। प्राइवेट बसों का संचालन तक प्रभावित चल रहा था। देर से ही सड़क के नए सिरे से निर्माण व चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed