फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4.26 lakh voters will elect the government of 13 urban bodies

Hardoi News: 4.26 लाख मतदाता चुनेंगे 13 नगरीय निकायों की सरकार

Mon, 10 Apr 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 10 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
4.26 lakh voters will elect the government of 13 urban bodies
- 13 निकायों में अध्यक्ष के आठ पद अनारक्षित, चार ओबीसी और एक एससी के लिए आरक्षित
विज्ञापन

- प्रथम चरण में होगा चुनाव, चार मई को मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर चली हलचल रविवार को बढ़ गई। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावों के कार्यक्रम जारी कर दिया गया। चार मई को यहां मतदान होगा। इससे निकाय की राजनीति से जुड़े लोगों में उत्साह बढ़ गया। यहां पर 13 निकायों की सरकार का चुनाव 4,26,658 मतदाता करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम में दो चरणों में होने वाले चुनाव में हरदोई को प्रथम चरण वाले जिलों में शामिल किया गया है। प्रथम चरण में चार मई को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी व्यवस्थाओं को जुटा लिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद यहां के 13 निकायों में अब 4,26,658 मतदाता हो गए हैं। पुनरीक्षण में शुद्ध रूप से 4,391 मतदाता की वृद्धि हुई है। अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी जुटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

-----------------------
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर ये रहेगा आरक्षण बिलग्राम - अनारक्षित, शाहाबाद - अनारक्षित, मल्लावां - पिछड़ा वर्ग महिला, सांडी - पिछड़ा वर्ग,
हरदोई - अनारक्षित, पिहानी - अनारक्षित, संडीला - पिछड़ा वर्ग।
--------------------
नगर पंचायतों में अध्यक्ष पर पद ये रहेगा आरक्षण
बेनीगंज - अनुसूचित जाति महिला, कछौना पतसेनी - अनारक्षित, कुरसठ - पिछड़ा वर्ग महिला, गोपामऊ -अनारक्षित, माधौगंज - अनारक्षित, पाली - अनारक्षित।
निकायवार मतदाताओं की संख्या पर एक नजर
बिलग्राम - 24832, मल्लावां - 30646, सांडी - 21462, माधौगंज - 9455, कुरसठ - 4974, संडीला - 56220, कछौना पतसेनी - 13040, बेनीगंज - 9150, शाहाबाद - 87956, पिहानी - 29678, हरदोई - 108615, गोपामऊ - 12256,
पाली - 18372।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed