{"_id":"5bef08f8bdec226974558582","slug":"41542392056-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म में लगी आग, 2 हजार चूजे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी फार्म में लगी आग, 2 हजार चूजे जले
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसैला में गुरुवार रात पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। इसमें दो हजार चूजे और अन्य सामान जल गया।
संडीला कस्बा निवासी सफी अहमद का अतरौली रोड पर ग्राम मुसैला के पास पोल्ट्री फार्म है। गुरुवार रात 11 बजे अज्ञात कारणों से फार्म में आग लग गई। फार्म की देखरेख करने वाले मुसैला निवासी अजय ने आग देखकर शोर मचाया। इस पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर सफी अहमद और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लेकिन तब तक सब राख हो गया था। सफी अहमद ने बताया कि फार्म में 2 हजार चूजे और अन्य सामान जल गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है। घटना की जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई है।