{"_id":"5f7375868ebc3e9bb80b91af","slug":"4-people-caught-in-illegal-hunting-hardoi-news-knp585579746","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पकड़े नहर से मछली पकडने वाले, की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पकड़े नहर से मछली पकडने वाले, की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एसडीएम लक्ष्मी एन की अगुवाई में पुलिस व राजस्व टीम ने सोमवार रात हरदोई रोड स्थित समरेहटा नहर बांध पर छापा मारा। टीम ने अवैध रूप से नहर से मछली पकड़ने व नहर के बहाव को प्रभावित करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
समरेहटा बांध व मसीत के पास से गुजरी नहर से नियम विरुद्ध मछली पकड़े जाने व नहर की धार को प्रभावित किए जाने की शिकायत मिल रही थी। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए सोमवार रात एसडीएम लक्ष्मी एन की अगुवाई में तहसीलदार रामवीर सिंह व सीओ बघौली उमाशंकर सिंह ने टीम के साथ समरेहटा बांध के पास छापा मारा।
टीम ने नहर में जाल लगाए चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रिंकू पुत्र रामेश्वर प्रसाद, नंदराम पुत्र सर्वन कुमार, श्रीनिवास पुत्र होरीलाल व रामेश्वर पुत्र छोट्टा निवासीगण ग्राम समरेहटा बताया। आरोपियों ने बताया कि वह नहर से रात में 30 से 40 किलो मछली पकड़कर उसे बाजार में बेचते थे। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।