फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4 hours 40 minutes two sub-centers of the city are stagnating

4 घंटा 40 मिनट ठप रहे शहर के दो उपकेंद्र

Wed, 24 Mar 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
4 hours 40 minutes two sub-centers of the city are stagnating
फोटो-31- लखनऊ रोड पर फल मंडी सामने विद्युत लाइन की मरम्मत करते विद्युतकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। लखनऊ रोड पर फल मंडी के सामने बुधवार की अल सुबह आंधी के दौरान पेड़ एचटी लाइन पर गिर पड़ा। लाइन क्षतिग्रस्त होने पर सिटी पावर हाउस व कोयलबाग कालोनी उपकेंद्र ठप व इनसे जुडे़ क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग पौने पांच घंटे की मशक्कत के बाद लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से रात व सुबह के वक्त आंधी आ जाती है। बुधवार की अल सुबह लगभग 5 बजे के आसपास आई आंधी से लखनऊ रोड पर फल सब्जी मंडी के सामने जामुन का पेड़ पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन पर गिर पड़ा। इससे लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

लाइन से संबद्ध सिटी पावर हाउस व कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र ठप व इनसे संबंधित मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। इधर, लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जेई सौरभ अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत का काम पूरा होने पर लगभग दस बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इधर, सुबह सवा पांच बजे से 10 बजे तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण लगभग 50 हजार की आबादी को पानी समेत अन्य चीजों के परेशानी का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed