{"_id":"5da21fec8ebc3e939e471221","slug":"4-cattle-theft-arrested-hardoi-news-knp519299250","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मवेशी चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मवेशी चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
कछौना। मवेशी चोरी होने की घटनाओं के बाद जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार शाम ग्राम बहदिन के पास से चार भैंस चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचे, चोरी गई दो भैंसें और पड़वा मिला है।
कोतवाल राय सिंह ने बताया कि कई दिन से क्षेत्र से मवेशी चोरी होने की शिकायतें मिल रहीं थीं। मामला संज्ञान में आने पर चोरों की तलाश को पुलिस टीम गठित की गई थी। जांच में जुटी टीम ने शुक्रवार शाम को क्षेत्र के ग्राम बहदिन से कुछ दूर रेलवे क्रासिंग के पास से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार निवासी ग्राम धौंतेरा मजरा लोन्हरा, नरेश निवासी ग्राम नंदखेड़ा थाना कासिमपुर, उमाकांत निवासी ग्राम राजेपुर थाना फत्तपुर चौरासी जनपद उन्नाव व बहदिन निवासी मेवालाल बताया। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों ने मवेशी चोरी कर उन्हें बेचने की बात स्वीकार की। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि सभी मवेशी संबंधित पशु मालिकों को सौंप दिए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।