{"_id":"5ede74ec8ebc3e904602325d","slug":"4-ado-panchyat-ka-wetan-rokne-ke-nirdesh-hardoi-news-knp5644611114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार एडीओ पंचायत के वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार एडीओ पंचायत के वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान खराब स्थिति मिलने पर डीएम ने तीन विकास खंडों के एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन में प्रगति न होने पर निलंबन के निर्देश हैं। हरपालपुर के एडीओ पंचायत का वेतन भी दहेलिया अंत्येष्टि स्थल का निर्माण अधूरा होने पर रोक दिया गया है। इसके अलावा भी चार एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित खरे ने सोमवार को ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि सभी एडीओ पंचायत हर रोज पांच-पांच गांवों का भ्रमण करें। भ्रमण पर जाने से पहले इसकी सूचना ग्राम प्रधान और सचिव को अवश्य दें। गांव पहुंचने पर शौचालय, कूड़ाघर, सामुदायिक शौचालय के निर्माण की समीक्षा करें। डीएम ने सांडी, भरखनी और कछौना विकास खंडों की खराब प्रगति पर तीनों एडीओ पंचायत के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
हरपालपुर के ग्राम दहेलिया में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण का कार्य अधूरा होने परत भी नाराजगी जताते हुए वहां के एडीओ पंचायत का वेतन निर्माण पूरा होने तक रोकने के निर्देश हैं। शौचालयों की जिओ टैगिंग की स्थिति अच्छी न होने पर टोडरपुर, माधौगंज, अहिरोरी और हरियावां के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, हैंडपंप, किचन शेड, किचन गार्डन, टायल्स आदि के संबंध में जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में बीएसए हेमंत राव ने डीएम को बताया कि विद्यालयों के निरीक्षण से संबंधित सभी बिंदुओं की सूची एडीओ पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि मौजूद रहे।