{"_id":"68b870b9d5bd2fed7e06da4e","slug":"37-thousand-ayushman-cards-were-made-for-antyodaya-and-elderly-people-in-the-campaign-hardoi-news-c-213-1-hra1001-136813-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अभियान में अंत्योदय और बुजुर्गों के बनवाए गए 37 हजार आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अभियान में अंत्योदय और बुजुर्गों के बनवाए गए 37 हजार आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
हरदोई। अंत्योदय अन्न योजना कार्डधारक परिवार और 70 साल आयु के बुजुर्गों के अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि एक माह के अभियान में 37 हजार से अधिक पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शत-प्रतिशत परिवारों को आयुष्मान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत सरकार ने आयुष्मान भव में अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारक परिवारों और 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड दिए जाने की व्यवस्था दी है। उन परिवारों को गंभीर बीमारी के समय पांच लाख रुपये तक उपचार मिल सके। डीएम ने बताया कि जिले में 1,65,869 आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अगस्त माह में चलाए अभियान में 37,439 अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारक और बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उससे पहले लक्ष्य के 10-12 प्रतिशत लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए थे।
बताया कि अंत्योदय अन्न योजना कार्डधारक और बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए अभियान जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सहायकों के माध्यम से ऐसे परिवारों के कार्ड बनाए जाने का प्राथमिकता पर काम कराया जा रहा है। जिसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों और अंत्योदय परिवारों से अपील की कि वह ग्राम पंचायत सचिवालय में ही आयुष्मान कार्ड बनवाएं, कहीं भी दौड़-भाग की जरूरत नहीं है।