फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   32 child scientists of the district selected for Inspire Award

Hardoi News: इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 32 बाल वैज्ञानिक चयनित

Wed, 08 Nov 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
32 child scientists of the district selected for Inspire Award
हरदोई। जिले के 32 बाल वैज्ञानिकों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। योजन के तहत जिले से 3300 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से जिले के 32 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। चयनित बाल वैज्ञानिकों को डीबीटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी। इससे वह शिक्षक के निर्देशन में अपने भेजे गए सुझाव के आधार पर मॉडल तैयार करेंगे। उनको जिला स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर जापान की यात्रा का भी मौका दिया जाएगा। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश को आठ जोन में बांटा गया है। 20 से 26 नवंबर के बीच जिला स्तरीय प्रदर्शनी होगी। लखनऊ जोन में कुल 11 जनपद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ जोन के जनपदों में सबसे अधिक लखनऊ के 104, बाराबंकी के 40, हरदोई के 32, सीतापुर के 18, उन्नाव के 10, लखीमपुर खीरी के सात, अमेठी के पांच, रायबरेली,फैजाबाद व अंबेडकर नगर के चार-चार और सुल्तानपुर के एक बाल वैज्ञानिक का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed