{"_id":"61dc72cc863730037e5fb311","slug":"30-km-combing-no-clue-of-tiger-hardoi-news-knp6746349152","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 किलोमीटर तक दौड़ी टीम,नहीं लगा बाघ का सुराग 16-31-23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 किलोमीटर तक दौड़ी टीम,नहीं लगा बाघ का सुराग 16-31-23
विज्ञापन
बाबरपुर के रुपापुर गांव स्थित खेत के पास फोन पर जानकारी देता वनविभाग कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के अकौड़ा में रविवार को खेत में बाघ के पंजों के निशान मिलने के बाद सोमवार को ग्रामीणों में दहशत रही। वन विभाग की टीम ने आसपास के इलाकों से लेकर शाहजहांपुर जनपद की सीमा तक 30 किलोमीटर के दायरे में बाघ की तलाश में कांबिंग की। लेकिन बाघ का सुराग नहीं मिला। टीम ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है।
पाली थाना क्षेत्र के अकौड़ा गांव में रविवार सुबह खेत में मृत सियार मिला था। वन विभाग की टीम को आधा किलोमीटर तक खेतों में कांबिंग के दौरान बाघ व शावक के पंजों के 56 निशान मिले थे। टीम रविवार रात से गांव में डेरा डाले रही। सोमवार सुबह टीम ने बाघ की खोज में लौकाहा, बाबरपुर, रूपापुर, पैतापुर, थरिया, भरखनी और शाहजहांपुर जनपद की सीमा से लगे गांव पत्यूरा, हथौड़ा, बरूआरा, धर्मपुर आदि गांवों में करीब 30 किलोमीटर तक कांबिंग की। लेकिन टीम को बाघ का पता नहीं चला।
सेक्शन अधिकारी शिव प्रकाश कुरील ने बताया कि बाघ के हरदोई की सीमा से निकलकर शाहजहांपुर की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है। सीमा के पास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।