फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3 newly born children died

जन्म के दो घंटे के अंतराल में तीन नवजात ने तोड़ा दम

Tue, 17 Oct 2017 10:41 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 17 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के बाद दो घंटे के अंतराल में एक के बाद एक तीन नवजात ने दम तोड़ दिया। बच्चों के परिजनों ने स्टाफ पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के चंदौउवा निवासी शिव किशोरी की पत्नी आशा देवी (23) गर्भवती थी। मंगलवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। शिव किशोर की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला महिला अस्पताल में करीब 8:30 बजे भर्ती कराया गया। जहां पर करीब 11 बजे प्रसव हुआ। उसने बेटे को जन्म दिया था। जन्म के समय से ही उसकी हालत नाजुक थी। स्टाफ ने जांच की तो धड़कन आदि सामान्य नहीं थी। स्टाफ ने नवजात को शिव किशोर की गोद में दिया और दूसरी मंजिल पर बने एनसीसीयू वार्ड भेज दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद नवजात को लखनऊ रेफर करने की बात कही। परिजनों ने लखनऊ ले जाने से इनकार करते हुए नवजात को शहर के निजी नर्सिंग होम में ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिव किशोर के अनुसार निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने आक्सीजन की कमी के चलते नवजात की मौत होना बताया है। 
विज्ञापन

दूसरी घटना में शहर के छोटा चौराहा निवासी अजय गुप्ता ने पत्नी रानी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार करीब 9 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर लगभग 10 बजे उसे प्रसव हुआ। उसने बेटे को जन्म दिया था। जांच में नवजात पूरी तरह से स्वस्थ था। एहतियात के तौर पर चिकित्सकों ने उसे एनसीसीयू वार्ड में रखा था। जहां पर कुछ देर बात ही दूसरे नवजात ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह ही करीब सात बजे एक अन्य गर्भवती ने बेटी को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजन चिकित्सकों को बताए बगैर ही प्रसूता को घर ले गए। पीड़ित परिजनों ने स्टाफ की लापरवाही से नवजात बच्चों की मौत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed