फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   26 thousand rupees were looted after firing on real brothers, police wrote report of assault

Hardoi News: सगे भाइयोें पर फायर कर 26 हजार लूटे, पुलिस ने लिखी मारपीट की रिपोर्ट

Tue, 11 Feb 2025 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
26 thousand rupees were looted after firing on real brothers, police wrote report of assault
संडीला (हरदोई)। करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर वापस घर जा रहे बाइक सवार भाइयों के साथ लूट का मामला सामने आया है। लूट का विरोध करने पर तमंचे से चलाई गई गोली के छर्रे भी दोनों भाइयों के लगे हैं। खास बात यह है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर सामान्य मारपीट का मामला दर्ज किया है। लूट और फायरिंग का उल्लेख एफआईआर में नहीं है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवारी निवासी अनिल कुमार आठ फरवरी को अपने साले आशू की बरात में भाई श्रीकांत के साथ गए थे। बरात संडीला कोतवाली क्षेत्र के खतीरपुर गांव गई थी। रात लगभग साढ़े दस बजे वापस घर जाते समय बेनीगंज मार्ग पर भूड़खेड़ा गांव के पास बाइक से आए चार लोगों ने डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया। आरोप है कि बाइक सवारों ने अनिल और श्रीकांत के साथ मारपीट की। इसका विरोध करने पर एक शख्स ने तमंचा निकालकर अनिल पर फायर कर दिया। बचाव में हाथ लगाने पर गोली के छर्रे दोनों को लग गए। इसी दौरान एक एंबुलेंस आ जाने पर हमलावर उनके पास से 26 हजार रुपये लेकर बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी गई। इस पर पुलिस दोनों को संडीला सीएचसी ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया है। अनिल के भाई विजय का आरोप है कि पुलिस ने घटना की तहरीर बदलवा ली। तमंचे से फायरिंग किए जाने और 26 हजार रुपये लूटे जाने की तहरीर दी थी, लेकिन इसे तहरीर से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संडीला सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। लूट की घटना नहीं हुई है। तहरीर बदलवाने का आरोप भी गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed