फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   26 tak bazar band

26 जुलाई तक बाजार बंद रखने का व्यापारियों ने लिया फैसला

Sat, 18 Jul 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
26 tak bazar band
फोटो-27-पवन गुप्ता। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण से बचाव के लिए संडीला तहसील क्षेत्र के व्यापारियों ने बड़ी पहल की है। व्यापारियों ने अफसरों की मौजूदगी में खुद ही 26 जुलाई तक संडीला तहसील क्षेत्र के सभी कस्बों के बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि में संडीला, कछौना और बेनीगंज के बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर के व्यापारी भी एक सप्ताह की पूर्ण बंदी की मांग कर चुके हैं, लेकिन संडीला तहसील क्षेत्र के व्यापारियों ने इससे एक कदम आगे बढ़ा समाज हित में 26 जुलाई तक बाजार पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। बाजार बंद रखने के फैसले पर मुहर प्रशासन ने भी लगा दी है। एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह, कोतवाल जगदीश यादव आदि की मौजूदगी में व्यापारियों के प्रस्ताव पर मुहर लगी। एसडीएम का कहना है कि बेनीगंज और कछौना के व्यापारी भी इस अनूठी पहल में साथ हैं। संडीला, कछौना और बेनीगंज के बाजार 26 जुलाई तक पूरी तरह बंद रहेंगे। बैठक में कछौना और बेनीगंज के भी व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का क्रम
- किराना की दुकानें सिर्फ मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक खुलेंगी
- फल और सब्जी की दुकानें हर रोज दोपहर एक बजे तक खुलेंगी
- मेडिकल स्टोर और क्लीनिक रात नौ बजे तक खुल सकेंगे
एसडीएम बोले, सराहनीय पहल
संडीला के एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के व्यापारियों ने स्वेच्छा से ही 26 जुलाई तक बाजारों को बंद रखने का प्रस्ताव दिया था। इसको लेकर बैठक की गई, तो सभी व्यापारियों ने खुद ही कह दिया कि 26 जुलाई तक बाजार बंद रखेंगे। व्यापारियों की पहल सराहनीय है। बंदी के दौरान आवश्यक सामग्री के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए भी व्यापारियों ने ही इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी बोले, नुकसान बर्दाश्त पर सेहत से समझौता नहीं
संडीला किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि जान है तो जहान है। व्यापार में नुकसान फिर भी बर्दाश्त किया जा सकता है, लेकिन समाज और अपने क्षेत्र का नुकसान किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कोरोना के संक्रमण को कम करने और इसकी चेन तोड़ने का प्रयास व्यापारियों ने शुरू किया है। समाज हित में फैसला लिया गया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि व्यापारियों ने समाज हित में सामूहिक रूप से फैसला किया है। व्यापारियों को अपने नुकसान का पता है, लेकिन जन सामान्य की भलाई के लिए बंदी आवश्यक है। बंदी के दौरान जनता को आवश्यक सामग्री की परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि इन दिनों कोरोना से खुद का और हर किसी का बचाव करना ज्यादा जरूरी है। भीड़ को रोकना आवश्यक है। बाजार खुलने पर तमाम इंतजामों के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते। इसी को देखते हुए व्यापारियों ने खुद का नुकसान मंजूर कर बंदी का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि फिलहाल बाकी सब बातें बेकार हैं। सबसे महत्वपूर्ण कोरोना से बचाव है। न सिर्फ खुद का बचाव करना है बल्कि सभी व्यापारियों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों को भी कोरोना से बचाना है। व्यापारियों ने समाजहित में पहल की है।

फोटो-28-बबलू कुमार।

फोटो-28-बबलू कुमार।- फोटो : HARDOI

फोटो-29-प्रदीप जायसवाल।

फोटो-29-प्रदीप जायसवाल।- फोटो : HARDOI

फोटो-30-संजय जायसवाल।

फोटो-30-संजय जायसवाल।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed