फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   26 schools excluded from the list, 133 examination centres proposed

Hardoi News: सूची से 26 स्कूल बाहर, 133 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

Fri, 19 Dec 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
26 schools excluded from the list, 133 examination centres proposed
फोटो 27: कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक। संवादफोटो 28: 13 दिसंबर के अंक में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन

- चार अशासकीय सहायता प्राप्त सहित वित्तविहीन विद्यालयों में नहीं मिलीं सभी व्यवस्थाएं
- 12 नए स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए किया गया प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए पहली सूची में प्रस्तावित स्कूलों में से 26 स्कूलों को बाहर कर दिया गया। जबकि 12 नए विद्यालयों को जोड़ते हुए 133 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। उप जिलाधिकारियों की आख्या पर प्रस्तावित किए गए 147 स्कूलों में से चार अशासकीय सहायता प्राप्त और 22 वित्तविहीन स्कूलों में परीक्षा के लिए न तो सभी संसाधन मिले और न ही व्यवस्थाएं मिलीं है।
फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी पहली सूची में 147 विद्यालयों के नाम शामिल थे। उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के साथ ही छात्रों का आवंटन किया गया था। जिस पर आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। वहीं परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों के संचालकों ने केंद्र न बनाए जाने के लिए प्रत्यावेदन दिए थे। विद्यालय संचालकों की तरफ से केंद्र न बनाए जाने के लिए दिए गए प्रत्यावेदन से जुड़ी खबर अमर उजाला ने 13 दिसंबर के अंक में बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने से संचालकों ने खड़े किए हाथ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसमें परीक्षा केंद्रों से विद्यालयों के नाम हटाए जाने और केंद्रों की संख्या कम होने की संभावना जताई गई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से डीएम की अध्यक्षता वाली परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद 133 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रस्तावित सूची परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड की गई है। ---
विज्ञापन

फैक्ट फाइल :
- 52,944 परीक्षार्थी - हाईस्कूल

- 45,837 परीक्षार्थी - इंटरमीडिएट
---
प्रस्तावित परीक्षा केंद्र और छात्र आवंटन पर ली जाएंगी आपत्तियां
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद वेबसाइट पर अपलोड की गई है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने परिषद की वेबसाइट पर सूची अपलोड किए जाने के साथ ही केंद्र और छात्र आवंटन पर 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने सचिव के पत्र के हवाले से बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्र और छात्र आवंटन पर परिषद के पोर्टल पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed