{"_id":"668ae4743770ba2c22073ec4","slug":"256-unfit-school-vehicles-running-in-the-district-hardoi-news-c-213-sknp1042-116656-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिले में दौड़ रहे 256 अनफिट स्कूल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिले में दौड़ रहे 256 अनफिट स्कूल वाहन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में वर्तमान में 256 अनफिट स्कूल वाहन दौड़ रहे हैं। इससे इन वाहनोें में यात्रा करने वाले विद्यार्थियों का जीवन संकट में पड़ सकता है। विभाग की ओर से सभी वाहन स्वामियोंं को नोटिस जारी कर वाहनों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कार्यालय में शिविर भी लगाया जाएगा।
शासन की ओर से स्कूल वाहनों को फिटनेस की जांच करने और वाहनों को मानक के अनुसार संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए शासन की ओर से आठ जुलाई से 15 दिनों तक अभियान चलाकर वाहनों की जांच के लिए कहा गया है। जिले में एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत स्कूल वाहनों में 256 ऐसे वाहन चिह्नित किए गए हैं, जो अनफिट हैं। ऐसे सभी वाहन स्वामियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि अगर वाहन 15 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके हैं तो उनका पंजीकरण निरस्त करा लें। इसके साथ जो भी वाहन अनफिट हैं, उनको सही कराके कार्यालय में आठ जुलाई से लगाए जा रहे शिविर में आकर जांच करा ले। एआरटीओ प्रशासन की ओर जारी किए गए निर्देश में कहा गया कि सभी वाहन स्वामी 22 जुलाई तक कार्यालय में फिटनेस शिविर में वाहनों का फिटनेस करा सकते हैं। आठ जुलाई से स्कूल वाहनों की जांच का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें मानकविहीन वाहन मिलने पर उसको सीज करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)